M.P News : बड़वानी में टला बड़ा हादसा! कसरावद पुल से युवक ने लगाई छलांग, SDRF ने बचाई जान

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई, जब जिला मुख्यालय के कसरावद स्थित बड़े पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

पुल से छलांग लगाने के बाद युवक नदी में बहने लगा था। मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।रेस्क्यू के बाद युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल बड़वानी भेजा गया।

युवक की पहचान और हालत

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान सायला बामनिया (28 वर्ष) निवासी बोर फलिया, ग्राम लाइझापि, पोस्ट लिम्बी, जिला बड़वानी के रूप में हुई है।जिला अस्पताल के डॉ. राहुल पाटीदार ने बताया कि युवक को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था और जांच के बाद उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Read More : ईरान युद्ध का असर! देशभर में LPG संकट… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी तेज, कई राज्यों में ब्लैक मार्केटिंग चरम पर

घटना के कारणों की जांच जारी

युवक ने पुल से छलांग क्यों लगाई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

पुल की सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

गौरतलब है कि कसरावद का बड़ा पुल पहले भी कई हादसों और आत्महत्या के प्रयासों को लेकर चर्चा में रहा है। स्थानीय सामाजिक संगठनों और रहवासियों द्वारा कई बार पुल पर ऊंची रेलिंग, जाली और निगरानी व्यवस्था लगाने की मांग की जा चुकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

घटना के बाद एक बार फिर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *