कटनी: होली बाजार में मोदी मुखौटे और परशुराम का फर्शा पिचकारी पसंद, हर्बल गुलाल की बढ़ी डिमांड

Rahul Goshwami

कटनी: होली के पर्व को लेकर शहर के मेन रोड स्थित बाजार रंग-गुलाल और पिचकारियों से सज गए हैं। दुकानों पर तरह-तरह की वैरायटी मौजूद है, लेकिन अपेक्षाकृत कम भीड़ के चलते व्यापारी मायूस नजर आ रहे हैं।

बच्चों में मोदी मुखौटे का क्रेज

दुकानदारों के अनुसार ₹50 में मिलने वाले प्रधानमंत्री मोदी के मुखौटे बच्चों को काफी पसंद आ रहे हैं। कई बच्चे इन मास्क के साथ होली खेलने की तैयारी में जुटे हैं।

परशुराम का फर्शा और हथौड़ा पिचकारी

इस बार बाजार में पारंपरिक पिचकारियों के साथ खास डिजाइन वाली पिचकारियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
भगवान परशुराम के फर्शा और हथौड़ा डिजाइन की पिचकारियां लोगों को खूब भा रही हैं।साथ ही हर्बल गुलाल और कलर की भी अच्छी वैरायटी उपलब्ध है, जिसे लोग केमिकल वाले रंगों से बचने के लिए प्राथमिकता दे रहे हैं।

व्यापारी बोले – भीड़ कम, उम्मीद बाकी

दुकानदारों का कहना है कि बाजार सजा तो है, लेकिन अभी भीड़ उम्मीद के मुताबिक नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि त्योहार नजदीक आते-आते बिक्री में तेजी आएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *