M.P News : दुबई में फंसी बुरहानपुर की बिटिया, 85 विद्यार्थी एयरपोर्ट पर रुके

बुरहानपुर/दुबई। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है। शारजाह से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-256 रद्द कर दी गई है। साथ ही इंदौर से शारजाह जाने वाली IX-255 और वापसी की IX-256 फ्लाइट भी निरस्त कर दी गई हैं।

इस वजह से पुणे लौटने वाले 85 विद्यार्थी और 4 शिक्षिकाएं दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। इनमें बुरहानपुर की बेटी कनन शाह भी शामिल है।

शैक्षणिक भ्रमण पर गए थे विद्यार्थी

जानकारी के मुताबिक सभी छात्र-छात्राएं 23 फरवरी को दुबई शैक्षणिक भ्रमण पर गए थे और उनकी वापसी आज निर्धारित थी। अचानक फ्लाइट रद्द होने से वे एयरपोर्ट पर ही रुकने को मजबूर हैं।बताया जा रहा है कि बुरहानपुर के करीब एक दर्जन लोग, जो वहां नौकरी कर रहे हैं, वे भी फिलहाल दुबई में ही फंसे हुए हैं।

Read More : Raipur Crime : रायपुर में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई: महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

परिजनों की बढ़ी चिंता

फ्लाइट्स निरस्त होने से विद्यार्थियों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारी भारत सरकार के संपर्क में हैं और सुरक्षित वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हालात सामान्य होने का इंतजार

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। फिलहाल सभी की निगाहें हालात सामान्य होने और उड़ानों के फिर से शुरू होने पर टिकी हैं।उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सभी विद्यार्थी और प्रदेशवासी सुरक्षित स्वदेश लौट सकेंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories