C.G News : मिडिल ईस्ट तनाव का असर! रायपुर में गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित, उपभोक्ता परेशान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और बढ़ते वैश्विक तनाव का असर अब भारत के घरेलू बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर में ₹114 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कीमत बढ़ने के साथ ही गैस सिलेंडर की सप्लाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में सिलेंडर की डिलीवरी 5 से 6 दिन तक लेट चल रही है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रायपुर में गैस सिलेंडर के लिए बढ़ा इंतजार

राजधानी रायपुर में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू नहीं चल रही है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

शहर के विभिन्न इलाकों में गैस सिलेंडर की डिलीवरी में लगातार देरी हो रही है। बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी समस्याओं के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी! राजनांदगांव सबसे गर्म, 39°C तक पहुंचा तापमान

एलपीजी बुकिंग के नियम क्या कहते हैं

एलपीजी कंपनियों के नियमों के अनुसार एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद दूसरा सिलेंडर 21 से 25 दिनों के भीतर ही बुक किया जा सकता है।

कंपनियों का लक्ष्य बुकिंग के 24 घंटे के भीतर सिलेंडर पहुंचाने का होता है, लेकिन होली के बाद से कई क्षेत्रों में डिलीवरी में लगभग 5 दिनों तक की देरी देखने को मिल रही है।

एजेंसी संचालकों का दावा – स्टॉक पर्याप्त

एलपीजी एजेंसी संचालकों का कहना है कि रायपुर में गैस का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। हालांकि होली की छुट्टियों के कारण कई कर्मचारी अभी तक काम पर वापस नहीं लौटे हैं, जिसके चलते डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम प्रभावित हुआ है।

संचालकों के अनुसार उन्हें घरेलू और कमर्शियल दोनों प्रकार के एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई सीमित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे वितरण प्रक्रिया धीमी हो गई है।

उपभोक्ताओं की बढ़ी चिंता

गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने और सप्लाई में देरी के कारण आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। कई लोगों का कहना है कि समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से रसोई का काम प्रभावित हो रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति में अस्थिरता बनी रहती है तो आने वाले समय में गैस की कीमतों और सप्लाई पर और असर पड़ सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories