HomeMadhya PradeshIndoreRepublic Day 2026 Security : गणतंत्र दिवस पर इंदौर में 'हाई अलर्ट':...

Republic Day 2026 Security : गणतंत्र दिवस पर इंदौर में ‘हाई अलर्ट’: सरवटे बस स्टैंड पर बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड की सघन चेकिंग

Date:

Related stories

spot_imgspot_img

Republic Day 2026 Security : इंदौर: आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को देखते हुए मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आतंकी खतरों और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में आज शहर के सबसे व्यस्त सरवटे बस स्टैंड पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) और डॉग स्क्वॉड द्वारा विशेष सर्चिंग अभियान चलाया गया।

प्लेटफॉर्म से बसों तक सघन जांच: सुरक्षा एजेंसियों ने डॉग स्क्वॉड की मदद से बस स्टैंड के प्लेटफॉर्म, वहां खड़ी बसों, यात्रियों के सामान और प्रतीक्षालय की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान मेटल डिटेक्टर का भी उपयोग किया गया ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक का पता लगाया जा सके। हालांकि, इस दौरान कोई भी अप्रिय सामग्री नहीं मिली, लेकिन पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इस इलाके में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए सुरक्षा का अहसास दिलाया।

जन-जागरूकता पर जोर: सर्चिंग के साथ-साथ पुलिस टीम ने बस स्टैंड के स्टाफ, ड्राइवरों और आम नागरिकों को सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी दी। बीडीएस प्रभारी खालिद मुश्ताक ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई भी लावारिस बैग, संदिग्ध डिब्बा या कोई अजनबी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिखे, तो उसे खुद हैंडल न करें। इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

शहरभर में जारी रहेगी चेकिंग: पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सरवटे बस स्टैंड के साथ-साथ रेलवे स्टेशन, राजवाड़ा, मॉल और अन्य प्रमुख बाजारों में भी इसी तरह का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर की सीमाओं पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि बाहरी वाहनों की चेकिंग की जा सके।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here