Friday, August 28, 2026
Home Sports BCCI : 16 सितंबर को होगी नई जर्सी स्पॉन्सर की बोली, जानिए...

BCCI : 16 सितंबर को होगी नई जर्सी स्पॉन्सर की बोली, जानिए कौन-कौन सी कंपनियां हैं बाहर

नई दिल्ली – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सरशिप के लिए नई बेस प्राइस तय कर दी है। Dream11 के हटने के बाद नए टाइटल स्पॉन्सर की बोली 16 सितंबर को लगेगी। बोर्ड ने बाइलेटरल मैचों के लिए 3.5 करोड़ रुपये और मल्टीलैटरल टूर्नामेंट के लिए 1.5 करोड़ रुपये प्रति मैच तय किए हैं। तीन साल में करीब 130 मैच खेले जाने की संभावना के आधार पर BCCI की कमाई का अनुमान 400 करोड़ रुपये से अधिक है।

Read News : Jabalpur News : जबलपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष बनते ही संजय यादव ने किया कार्यालय का उद्घाटन

BCCI ने बताया कि बाइलेटरल मैचों में स्पॉन्सर का लोगो खिलाड़ियों की जर्सी पर छाती पर दिखाई देगा, जबकि ICC और ACC टूर्नामेंट में लोगो केवल स्लीव (बांह) पर दिखाई देगा। इस वजह से बाइलेटरल मैचों में स्पॉन्सर को ज्यादा वैल्यू मिलती है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कोई अस्थायी स्पॉन्सरशिप नहीं होगी और तीन साल के लिए ही टाइटल स्पॉन्सर चुना जाएगा।

स्पॉन्सरशिप के लिए 2 सितंबर को नियम (Expression of Interest) जारी किए गए। इसके तहत गेमिंग, बेटिंग, क्रिप्टो और तंबाकू कंपनियों को बोली लगाने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा खेल-कपड़े, बैंकिंग, कोल्ड ड्रिंक, पंखे, मिक्सर-ग्राइंडर और इंश्योरेंस कंपनियां भी बाहर रखी गई हैं, क्योंकि उनके प्रोडक्ट पहले से ही BCCI के अन्य स्पॉन्सर्स से जुड़े हैं।

Read News : Mauganj News : इमरजेंसी में टूटी व्यवस्था की कमर!, घायल बुज़ुर्ग को ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचाया गया…!

Dream11 का हटना हाल ही में बने Online Gaming Act 2025 के कारण हुआ। इस कानून के तहत रियल-मनी गेम्स (असली पैसे से खेले जाने वाले गेम्स) पर रोक लगाई गई है। इसलिए Dream11 अब टीम इंडिया का स्पॉन्सर नहीं रह पाएगा।

Read News : Reva News : स्वच्छता आदेश डीईओ ऑफिस में दिखा बेअसर, डीईओ कार्यालय में पान की पीक का आर्ट देखकर भड़के कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से माँगा स्पष्टीकरण

BCCI ने कहा कि नई बोली 16 सितंबर को होगी। इसका मतलब है कि 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप से पहले नया स्पॉन्सर नहीं जुड़ पाएगा। बोर्ड ने उम्मीद जताई है कि नए स्पॉन्सर के साथ तीन साल की डील से टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सरशिप से 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई होगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here