Gold-Silver Price : सोना ₹1,02,388 और चांदी ₹1,17,572 पर पहुँची, दोनों धातुएं ऑल-टाइम हाई पर

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। कीमती धातुओं के बाजार में इस हफ्ते जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना पिछले हफ्ते के मुकाबले ₹3,030 महंगा होकर ₹1,02,388 तक पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत ₹3,666 की बढ़त के साथ ₹1,17,572 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। दोनों धातुएं फिलहाल अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं।

सालभर में 35% से ज्यादा की बढ़त

जनवरी 2024 में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 था, जो अब बढ़कर ₹1,02,388 हो गया है। यानी सालभर में 34.43% की तेजी। इसी अवधि में चांदी ₹86,017 से बढ़कर ₹1,17,572 प्रति किलो पर पहुंची है, यानी लगभग 36.68% की बढ़ोतरी।

हफ्तेभर का भाव

सोना (₹/10 ग्राम 24 कैरेट):

  • 22 अगस्त: ₹99,358
  • 25 अगस्त: ₹1,00,488
  • 26 अगस्त: ₹1,00,884
  • 28 अगस्त: ₹1,01,506
  • 29 अगस्त: ₹1,02,388

चांदी (₹/किलो):

  • 22 अगस्त: ₹1,13,906
  • 25 अगस्त: ₹1,16,133
  • 26 अगस्त: ₹1,15,870
  • 28 अगस्त: ₹1,17,110
  • 29 अगस्त: ₹1,17,572

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोना ₹1,03,460, 22 कैरेट सोना ₹94,850

  • मुंबई: 24 कैरेट सोना ₹1,03,310, 22 कैरेट सोना ₹94,700

  • कोलकाता: 24 कैरेट सोना ₹1,03,310, 22 कैरेट सोना ₹94,700

  • चेन्नई: 24 कैरेट सोना ₹1,03,310, 22 कैरेट सोना ₹94,700

कितनी ऊंचाई तक जा सकता है सोना-चांदी?

मार्केट एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि 2025 के अंत तक सोना ₹1.04 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1.30 लाख प्रति किलो तक पहुंच सकती है। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, चांदी में 34% तक और तेजी आ सकती है, जिससे इसकी कीमत ₹1.46 लाख प्रति किलो तक जा सकती है।

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, “अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ विवाद और जियो-पॉलिटिकल तनाव गोल्ड की डिमांड को सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में कीमतों में और तेजी संभव है।”

सोना खरीदते समय ध्यान रखें ये 2 जरूरी बातें

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें – केवल वही सोना लें जिस पर BIS हॉलमार्क और 6 अंकों का HUID नंबर हो।

  2. कीमत और शुद्धता की जांच करें – IBJA जैसी विश्वसनीय वेबसाइट पर कीमत क्रॉस-चेक करें। ध्यान रहे कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है लेकिन ज्वेलरी आमतौर पर 22 या 18 कैरेट सोने से बनाई जाती है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *