CG Crime News : पारिवारिक विवाद में पिता ने 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Rewa News:

CG Crime News : जांजगीर। जांजगीर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही पांच वर्षीय बेटे को नहर में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

CG Crime News : मिली जानकारी के अनुसार, भैंसों गांव निवासी रेशम लाल यादव (27) की शादी वर्ष 2018 में ग्राम भिलौनी की एक महिला से हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और मारपीट के कारण पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी चली गई थी, जबकि बेटा आयुष अपने पिता रेशम यादव के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी अक्सर अपनी पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और फिर खुद भी जान दे देगा।

CG Crime News : बताया गया कि 13 मार्च की शाम आरोपी अपने बेटे आयुष को लेकर घर से निकला। इसके बाद 14 मार्च की रात करीब एक बजे ग्राम भिलौनी के आवास पारा स्थित नहर में बेटे को डुबोकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी रात करीब दो बजे पत्नी के घर पहुंचा और खुद ही बेटे की हत्या करने की बात बताई।

CG Crime News : इसके बाद महिला ने पामगढ़ थाने में मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सावन सारथी के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *