Wednesday, April 29, 2026
34.1 C
Raipur

CG NEWS : कामगारों की मेहनत से बना 50 एमटी इतिहास, वेज रिवीजन अब अधिकार

CG NEWS : फकरे आलम खान / बचेली :14 मार्च 2026 को मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) शाखा बचेली की आमसभा में यूनियन की ओर से पूरे NMDC परिवार को 50 मिलियन टन लौह अयस्क के ऐतिहासिक उत्पादन पर बधाई दी गई। यह उपलब्धि सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि हजारों कर्मचारियों की मेहनत, त्याग और लंबे समय से किए जा रहे परिश्रम का परिणाम है। कठिन परिस्थितियों में दिन-रात काम करने वाले कामगारों की मेहनत से ही कंपनी इस मुकाम तक पहुँची है और देश की अग्रणी खनन कंपनी बनी है।

CG NEWS : हालांकि इस उपलब्धि के साथ एक बड़ी पीड़ा भी जुड़ी हुई है। जहाँ एक ओर रिकॉर्ड उत्पादन का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों का वेतन समझौता 1 जनवरी 2022 से अब तक लंबित है। जिन मेहनतकशों की बदौलत 50 मिलियन टन उत्पादन संभव हुआ, उन्हीं का वेतन समझौता चार वर्षों से लंबित होना कर्मचारियों के लिए बेहद दुखद और चिंताजनक विषय है।

CG NEWS : आमसभा में कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि यह कंपनी सबसे पहले उन कामगारों की है जिन्होंने अपने खून-पसीने से इसे खड़ा किया है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वेज रिवीजन में हो रही देरी के विरोध में कर्मचारी शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे, ताकि कंपनी के उत्पादन को कोई नुकसान न हो और कर्मचारियों की आवाज भी अनसुनी न रहे।

CG NEWS : आमसभा में लिए गए निर्णय इस प्रकार हैं :

वेज रिवीजन लागू होने तक यूनियन के सदस्य 50 मिलियन टन उत्पादन की किसी भी प्रकार की खुशी नहीं मनाएंगे।

यदि 50 मिलियन टन उत्पादन के उपलक्ष्य में प्रबंधन द्वारा मिष्ठान या कूपन वितरित किए जाते हैं, तो वेज रिवीजन लागू होने तक उनका भी बहिष्कार किया जाएगा।

CG NEWS : सोमवार से यूनियन के सभी सदस्य नियमित रूप से काला फीता लगाकर कार्य करेंगे। ऑल इंडिया एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन की 6 अप्रैल 2026 को होने वाली बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। 50 मिलियन टन उत्पादन का यह इतिहास कामगारों के खून-पसीने से बना है। वेज रिवीजन कर्मचारियों का अधिकार है और इसे प्राप्त करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। वेज रिवीजन की इस लड़ाई में सभी मजदूर साथियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories