M.P News : डबरा में NH-44 पर ट्रक ने कार को 1 किलोमीटर तक घसीटा, Video वायरल

Rahul Goshwami

डबरा: मध्य प्रदेश के डबरा में नेशनल हाईवे-44 पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक ट्रक कार को लगभग एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो बझेरा से कल्याणी तिराहे के बीच का है।

कार में सवार थे चार लोग

जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। राहत की बात यह है कि सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार ट्रक के आगे फंसी हुई है और ट्रक उसे घसीटते हुए हाईवे पर दौड़ रहा है।कार में बैठे लोग लगातार चिल्लाते हुए ट्रक चालक को रोकने का प्रयास कर रहे थे।

हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

Read More : M.P News : होली से पहले महंगाई का झटका, MP में गैस सिलेंडर 49 रुपए महंगा

जांच की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं हाईवे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी को दर्शाती हैं। फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।घटना का वीडियो सामने आने के बाद ट्रक चालक की पहचान और मामले की जांच की मांग तेज हो गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *