Sunita Yadav PM Modi Interaction: राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चुनी गईं सुनीता यादव से पीएम मोदी ने की चर्चा, सराहे नवाचार

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-National Teacher Award 2026 Sunita Yadav PM Modi Interaction: राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए छत्तीसगढ़ की एकमात्र चयनित शिक्षिका सुनीता यादव के शैक्षणिक नवाचारों की गूंज देश की राजधानी तक पहुंची है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय खिचरी में पदस्थ शिक्षिका सुनीता यादव से देश के प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी ने भी विशेष चर्चा की। प्रधानमंत्री ने उनके शिक्षण मॉडल, स्कूल में अपनाए जा रहे आधुनिक तरीकों और सामाजिक योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की।

जानिए शिक्षिका सुनीता यादव स्कूल में क्या-क्या नवाचार करती हैं:

1. डिजिटल तकनीक और ऑडियो-विजुअल माध्यमों से पढ़ाई:

सुनीता यादव पारंपरिक रट्टा मार प्रणाली को छोड़कर बच्चों को तकनीकी माध्यमों से पढ़ाती हैं। वे दीक्षा ऐप (DIKSHA App), स्टोरीवीवर, ऑडियो बुक्स, पॉडकास्ट और डिजिटल कंटेंट का इस्तेमाल करती हैं।

2. बच्चों के साथ स्वयं अभिनय कर बनाती हैं लघु फिल्में:

वे कठिन विषयों को आसान और मनोरंजक बनाने के लिए बच्चों को लेकर लघु (शॉर्ट) फिल्में बनाती हैं, जिसमें वे स्वयं भी अभिनय करती हैं। इन फिल्मों के जरिए बच्चे खेल-खेल में और देखकर पाठ्यसामग्री को आसानी से समझ जाते हैं।

3. कमजोर बच्चों को मुख्यधारा में लाना:

कक्षा के सबसे पिछड़े या अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों के लिए वे विशेष ध्यान देती हैं और उन्हें अन्य सामान्य बच्चों के समकक्ष लाने के लिए अलग से उपचारात्मक शिक्षण (Remedial Teaching) प्रदान करती हैं।

4. अपने खर्च से पोषण और दूध की व्यवस्था:

शिक्षिका सुनीता यादव केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर भी काम करती हैं। वे बच्चों को नियमित रूप से अपने निजी खर्च से दूध उपलब्ध कराती हैं और ग्रामीणों को ‘न्योता भोजन’ जैसे कार्यक्रमों के लिए प्रेरित करती हैं।

5. अनुभव आधारित व व्यावहारिक शिक्षा:

गणित जैसे कठिन विषयों को वे व्यावहारिक उदाहरणों, स्थानीय बाजार के खिलौनों और गतिविधियों के माध्यम से सिखाती हैं, जिससे बच्चों में विषय के प्रति रुचि और समझ विकसित होती है।

6. शोध पत्र एवं समाजिक सहभागिता:

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP 2020) के तहत प्राथमिक शालाओं में आए बदलावों पर उन्होंने एक शोध पत्र भी तैयार किया है। इसके अलावा वे बच्चों को प्रकृति संरक्षण के लिए ‘सीड बॉल’ बनाना और देश के सैनिकों के लिए राखियां बनाना जैसे सामाजिक संस्कार भी सिखाती हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *