Bhopal News : जंगल की ज़मीन पर सबसे ज़्यादा कब्जा…टॉप पर…एमपी…..

भोपाल। Bhopal News : मध्यप्रदेश देशभर में वनभूमि पर कब्जे के मामले में शीर्ष पर है। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) को सौंपे गए हलफनामे में बताया है कि प्रदेश में 5.46 लाख हेक्टेयर जंगल की ज़मीन पर अतिक्रमण हो चुका है। राजधानी भोपाल में भी करीब 13% वनभूमि पर कब्जा होने की पुष्टि हुई है।

NGT ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से वनभूमि अतिक्रमण को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। इसके जवाब में मप्र सरकार ने यह खुलासा किया। हालांकि सरकार का दावा है कि साल 2024 में 17,496 हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त भी कराया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि वन क्षेत्र की रक्षा के लिए सख्त निगरानी और नियमित कार्रवाई ज़रूरी है, वरना पारिस्थितिक संतुलन को भारी नुकसान हो सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories