CG Raipur : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला : एक प्लॉट, दोगुना निर्माण..पढ़े पूरी खबर

Parivesh

रायपुर | CG Raipur : छत्तीसगढ़ सरकार ने उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए भूमि विकास नियमों में बड़ा बदलाव किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर फ्लैटेड इंडस्ट्रीज़ के लिए फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 1.5 से बढ़ाकर 3.0 कर दिया गया है। इससे एमएसएमई और स्टार्टअप्स को कम लागत में अधिक उपयोगी जगह मिल सकेगी।

CG Raipur : नई नीति के तहत अब उद्योगपतियों को एक ही प्लॉट पर दोगुना निर्माण करने की छूट होगी। औद्योगिक प्लॉट्स पर ग्राउंड कवरेज भी 60% से बढ़ाकर 70% किया गया है और सेटबैक घटाया गया है, जिससे जमीन का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

विकास प्राधिकरण क्षेत्रों में अब बड़े व्यावसायिक भूखंडों (5 एकड़ से अधिक और 100 मीटर चौड़ी सड़क वाले) पर न्यूनतम FAR 5.0 होगा। यदि ये भूखंड CBD या TOD ज़ोन में आते हैं, तो FAR बढ़कर 7.0 तक जा सकता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “इससे राज्य में निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी।” नगर एवं ग्राम निवेश विभाग ने यह संशोधन उद्योग हितैषी सोच के तहत तैयार किया है, ताकि छत्तीसगढ़ को एक आकर्षक निवेश गंतव्य बनाया जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *