Unity March : बेमेतरा में “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन : ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ के संदेश से गूंजा शहर

VIKASH KHALKHO

Unity March :  बेमेतरा। (जीतू गुप्ता) : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज बेमेतरा जिले में “सरदार@150 यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित ‘यूनिटी मार्च’ का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, श्री दयालदास बघेल ने की, जबकि दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Read More : Health Center ‘Film Set’ : निवाड़ी : ओरछा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना ‘फिल्म सेट’!,

Unity March :  यूनिटी मार्च की शुरुआत परशुराम चौक से हुई, जहाँ छत्तीसगढ़ महतारी, सरदार पटेल और महात्मा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना की गई। ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ के संदेश के साथ फूलों की वर्षा कर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली परशुराम चौक से शुरू होकर सिग्नल चौक, राम मंदिर, प्रताप चौक सहित प्रमुख मार्गों से गुजरी और पुनः परशुराम चौक पर समाप्त हुई। रैली में शामिल स्कूली बच्चों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने “सरदार पटेल अमर रहें” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री दीपेश साहू, साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने अपने उद्बोधन में लौह पुरुष सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रप्रेम के बल पर भारतीय रियासतों का एकीकरण कर देश की अखंडता को मजबूत नींव दी। मंत्री बघेल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी से ‘वोकल फॉर लोकल’ के सिद्धांत को अपनाते हुए स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कर देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

Read More : BJP Backward Front : भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का श्यामपुर में भव्य स्वागत

Unity March :  मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल का एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश ही आज भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से अपने कौशल, परिश्रम और नवाचार के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। सांसद श्री बघेल ने सभी प्रतिभागियों को देश के निर्माण के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई और कहा कि “हमारा देश तभी सशक्त होगा, जब हर नागरिक आत्मनिर्भर बनेगा और स्वदेशी उत्पादों को अपनाएगा।” उनके संबोधन के दौरान नगर में “जय सरदार पटेल” और “भारत माता की जय” के नारे गूंजते रहे।

स्थानीय विधायक दीपेश साहू ने कहा कि सरदार पटेल के जीवन से हमें एकता की सीख मिलती है और आज के युवा को रोजगार तलाशने की बजाय रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने जिस साहस से रियासतों का एकीकरण किया, उसी भावना से हमें समाज में भाईचारा और विकास का सेतु बनाना चाहिए। वहीं कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि यह आयोजन युवाओं में देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करता है। रैली के समापन पर राष्ट्रगान के साथ सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संकल्प दोहराया, जिससे बेमेतरा का यह आयोजन एकता और उत्साह का प्रतीक बन गया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *