Monday, August 31, 2026
Home Crime Anti Liquor Drive: तमनार और खरसिया पुलिस की बड़ी रेड, अवैध हाथ...

Anti Liquor Drive: तमनार और खरसिया पुलिस की बड़ी रेड, अवैध हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ तीन धरे गए

Anti Liquor Drive: गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में बीते 28 मई को थाना तमनार और चौकी खरसिया पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीमों ने कुल तीन आरोपियों को दबोचकर उनके पास से 34 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

तमनार के उत्तर रेगांव में पड़ी रेड थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम उत्तर रेगांव में एक व्यक्ति अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल योजनाबद्ध तरीके से उत्तर रेगांव में दबिश दी। मौके से आरोपी बसंत सिदार (35 वर्ष) पिता खगेश्वर सिदार को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन प्लास्टिक जरीकेन में भरी कुल 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,000 आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खरसिया पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई दूसरी तरफ, चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर 19 लीटर शराब जब्त की। पहली कार्रवाई तेलीकोट घरसापार क्षेत्र में हुई, जहां महिस मोहल्ला निवासी शैलेन्द्र महिस (35 वर्ष) पिता स्व. केशव प्रसाद महिस को 7 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत करीब ₹1,400) के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया।

वहीं, दूसरी कार्रवाई ग्राम अंजोरीपाली क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर दुबे सिंह राठिया पिता शिव सिंह राठिया को रोका। आरोपी अपने साथ प्लास्टिक डिब्बे में शराब लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा था। उसके पास से 12 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। खरसिया पुलिस ने दोनों ही मामलों में आबकारी नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया है।

अवैध शराब के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर है। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत ऐसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध आगे भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से अपील है कि वे अपने आस-पास होने वाले अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को देकर जागरूक नागरिक का फर्ज निभाएं। — श्री शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), रायगढ़
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here