Raipur Crime News : डीएसपी से 5 लाख की ठगी, वकील समेत तीन लोगों पर एफआईआर

Raipur Crime News : रायपुर :  रायपुर में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एक डीएसपी से 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रुपये दोगुना करने का झांसा देकर नकदी ले ली और फरार हो गए। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक वकील समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Raipur Crime News : पुलिस के अनुसार, डीएसपी पुनदास अंचल ने शिकायत में बताया कि उनकी पहचान पिछले करीब दो साल से नरेश दामोहे से थी। नरेश खुद को वकील और फाइनेंस का कारोबार करने वाला बताता था। उसने भरोसा जीतकर कहा कि 5 लाख रुपये देने पर वह उनके बैंक खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर करवा देगा।
Raipur Crime News : 25 जून को नरेश ने डीएसपी को पहले कमल विहार स्थित एक अस्पताल के पास बुलाया। वहां उसने अपने लोगों के नहीं आने की बात कहकर जगह बदल दी। बाद में रात करीब 9 बजे कटोरा तालाब स्थित नेताजी चौक बुलाया और फिर इलेवन ग्राउंड ले गया।
वहां नरेश अपने दो साथियों के साथ डीएसपी की कार में बैठ गया। इसी दौरान कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और आपस में विवाद करने लगे। डीएसपी जब विवाद देखने के लिए कार से बाहर निकले, तभी आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर सूटकेस में रखे 5 लाख रुपये निकाल लिए। कुछ देर बाद जब डीएसपी वापस कार के पास पहुंचे तो कार, मोबाइल और अन्य सामान सुरक्षित था, लेकिन सूटकेस से नकदी गायब थी।
Raipur Crime News : डीएसपी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने नरेश दामोहे और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी यमन देवांगन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

SECL_Mining: किसानों की आजीविका पर आँच: महान-3 कोल माइंस विस्तार के लिए आवंटित हुई जलाशय की 4 हेक्टेयर भूमि

SECL_Mining: अंबिकापुर/प्रतापपुर। सरगुजा संभाग के प्रतापपुर क्षेत्र के अंतर्गत...

Balrampur News:  बरती कला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, छात्रों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

Balrampur News:  आनन्द चौरसिया/बलरामपुर/वाड्रफनगर:  जैसा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में...

Related Articles

Popular Categories