Raipur Crime : डीडी नगर में लूट की दो वारदातों का खुलासा, 2 आरोपी और 3 नाबालिग गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में लूट की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों और 3 नाबालिगों सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन और चाकू जब्त किया गया है।

Raipur Crime : पहली घटना 30 मार्च 2026 की रात की है, जब सत्ती बाजार निवासी निखिल शर्मा ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल से घर लौट रहे थे। रायपुरा ओवर ब्रिज के पास 3-4 युवकों ने उन्हें रोककर चाकू की नोक पर सोने की चेन, नगदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूट लिया।

Raipur Crime : दूसरी घटना 27 मार्च 2026 की है, जब एक व्यक्ति की गाड़ी ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल और किया शोरूम के बीच खराब हो गई थी। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन युवकों ने उसे धमकाकर उसका आईफोन 12, बैग, दस्तावेज और एटीएम कार्ड लूट लिया।

Raipur Crime : दोनों मामलों में डीडी नगर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन संदीप पटेल और क्राइम व साइबर डीसीपी स्मृतिक राजनाला के निर्देश पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट के साथ संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिरों को सक्रिय किया और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों की पहचान की।

Raipur Crime : इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर 2 बालिग आरोपियों और 3 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा। पूछताछ में सभी ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपियों में भूपेश कुमार साहू (19) निवासी अश्वनी नगर और हयांश उर्फ अयान पाल (18.5) निवासी बजरंग नगर शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 3 मोबाइल फोन, एक एक्टिवा वाहन और चाकू बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *