Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : नीमच में युवक 120 फीट ऊंचे BSNL टावर पर...

M.P News : नीमच में युवक 120 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ा, की लगातार दूसरी बार ऐसी हरकत! मचा हड़कंप

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क  : मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जावद क्षेत्र के सुवाखेड़ा गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कमलेश दांगी नामक युवक 120 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ गया। युवक जमीन से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में न्याय की मांग कर रहा है।

जमीन सौदे में ठगी का आरोप

कमलेश का आरोप है कि उसकी 11 बीघा जमीन के सौदे में उसके साथ धोखाधड़ी की गई। उसके खाते में डाले गए पैसे बाद में निकाल लिए गए। इस मामले में वह कलेक्टर समेत अन्य जिम्मेदार लोगों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा है।

पहले भी कर चुका है विरोध

बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब कमलेश ने ऐसा कदम उठाया है। इससे पहले 17 दिसंबर को भी वह टावर पर चढ़ा था, जहां करीब 6 घंटे बाद प्रशासन के आश्वासन पर नीचे उतरा था। लेकिन 4 महीने बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से वह दोबारा टावर पर चढ़ गया।

Read more : M.P News : ग्वालियर में दबंगों की हैवानियत, महिला-बेटी को चप्पलों से पीटा

मौके पर पहुंचा प्रशासन, बचाव की तैयारी

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। साथ ही SDRF टीम को भी बुलाया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा सके।

ग्रामीणों की भीड़, तनावपूर्ण स्थिति

टावर के नीचे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। प्रशासन युवक को लगातार फोन के जरिए समझाने की कोशिश कर रहा है, ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here