Raipur Police : होली से पहले Raipur में पुलिस का बड़ा एक्शन: 130 नशेड़ी ड्राइवरों पर केस, वाहन जब्त; त्योहार तक चलेगा सख्त अभियान

Sanjay Sahu
Raipur Police

Raipur Police : रायपुर : होली पर्व पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से अभियान चलाया जा रहा है, शहर में शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने के कारण स्वयं एवं दुसरे राहगीरों के लिये संकट उत्पन्न करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए श्री विकास कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश पर विवेक शुक्ला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं दौलत राम पोर्ते अतिरक्त पुलिस उपायुक्त यातायात/प्रोटोकाल के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त सतीष ठाकुर, सुरेन्द्र साय पैकरा, रमेश येरेवार, गुरजीत सिंह एवं सीमा अहिरवार के नेतृत्व में यातायात के सभी थाना क्षेत्रों में 42 चेकिंग पाइंट लगाया गया है।

Raipur Police : सभी चेकिंग पाइंट में चेकिंग अधिकारियों द्वारा ब्रीथ एनालाईजर मशीन के साथ शाम से देर रात्रि तक सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों का ब्रीथ एनालाईजर मशीन से शराब सेवन की जांच की गयी। जांच में 130 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया, कार्यवाही किये गए वाहनों में 39 कार, 73 मोटरसायकल, 03 ट्रक, 15 टाटा एस पिकप एवं ई-रिक्शा वाहन शामिल है। जिनके विरूद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत वाहनों को जप्त कर कार्यवाही किया गया। वाहनों को यातायात मुख्यालय परिसर एवं यातायात थानों में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। कार्यवाही किये गये प्रकरणों को होली के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा जहॉ शराब सेवन कर वाहन चलाने पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक प्रकरण में 10000 से 15000 हजार रूपये तक अर्थदंड किया जाता है।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश एवं श्री विकास कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल के मार्गदर्शन में होली तक विशेषकर रात्रि में चेकिंग पाइंट लगाकर नियमित रूप से शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

अपीलः-

रायपुर शहर के नागरिकों से अपील है कि वे वाहन चालन के दौरान नशे की हालत में वाहन न चलाएं। तेज रफ्तार व नशे के कारण लगातार हो रहे सड़क हादसों से सीख लेने की जरूरत है। सड़क पर आवागमन के दौरान स्वयं एवं परिजनों को सुरक्षित रखने के लिए नशे की हालत में वाहन न चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाते पाये जाने पर वाहन जप्ती की कार्यवाही की जाएगी तथा असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। होली पर्व के दौरान सौहाद्र बनाए रखे,समझदार बनें, सुरक्षित आवागमन करें।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *