Raipur Crime : रायपुर में 6 किलो गांजा के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर की पत्नी निकली आरोपी

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर: राजधानी में गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला की पहचान माधुरी जैन उर्फ डॉली के रूप में हुई है, जो खमतराई थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर उदय जैन की पत्नी बताई जा रही है। उदय जैन फिलहाल नारकोटिक एक्ट के एक मामले में जेल में बंद है।

Raipur Crime : यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य) उमेश प्रसाद गुप्ता की निगरानी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

Raipur Crime : पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला और एक पुरुष एक्टिवा वाहन में आरंग से रायपुर की ओर आ रहे हैं और उनके पास बैग में गांजा रखा हुआ है। सूचना के आधार पर तेलीबांधा क्षेत्र में आरंग–रायपुर रिंग रोड पर किया कार शोरूम के सामने नाकेबंदी की गई।

Raipur Crime : नाकेबंदी के दौरान एक एक्टिवा वाहन में सवार महिला और पुरुष को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक ने वाहन तेज गति से भगाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम माधुरी जैन उर्फ डॉली और पुरुष ने कृष्ण साहू बताया।

Raipur Crime : तलाशी के दौरान उनके बैग से 6.140 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख 7 हजार रुपये कीमत का गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की गई एक्टिवा वाहन (सीजी-04-एनवाई-9483) जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 57 हजार रुपये आंकी गई है।

Raipur Crime : दोनों आरोपियों के खिलाफ तेलीबांधा थाना में नारकोटिक एक्ट की धारा 20बी के तहत अपराध क्रमांक 110/26 दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और इसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने गांजा तस्करी के 17 मामलों में 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में कुल 191.142 किलोग्राम गांजा, 2 लाख 5 हजार 700 रुपये नकद, दो चारपहिया वाहन, एक दोपहिया वाहन और नौ मोबाइल फोन समेत लगभग 1 करोड़ 8 लाख 74 हजार 900 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

 

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी –

01. माधुरी जैन उर्फ डॉली पति उदय जैन उम्र 37 साल निवासी सन्यासी पारा पानी टंकी के पास थाना खमतराई रायपुर।

02. कृष्ण साहू पिता दुर्गा प्रसाद साहू उम्र 18 साल निवासी सन्यासी पारा नगर निगम के पास थाना खम्तराई रायपुर।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *