CG Crime : नई दुल्हन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, सनकी आरोपी फरार….

Parivesh

जशपुर  | CG Crime : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोतबा चौकी क्षेत्र में एक युवक ने शादी के तुरंत बाद अपनी प्रेमिका रही युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, युवती की हाल ही में शादी हुई थी, लेकिन एकतरफा प्यार में डूबा युवक यह स्वीकार नहीं कर पाया। उसने विवाह के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। घायल युवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *