Bore Basi Tihar 2025 : भूपेश बघेल और दीपक बैज ने मनाया बोरे-बासी तिहार, श्रमिकों को किया सम्मानित…

दुर्ग। Bore Basi Tihar 2025 : विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में बोरे-बासी तिहार की परंपरा एक बार फिर जीवंत हो उठी। भिलाई के संत विजय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोरे-बासी खाकर श्रम की गरिमा को सलाम किया। कार्यक्रम में भिलाई महापौर नीरज पाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी बोरे-बासी का स्वाद लिया और सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “श्रमिकों की मेहनत, संस्कृति और संघर्ष को सम्मान देना ही असली राष्ट्र निर्माण है।”

बोरे-बासी तिहार अब महज भोजन का आयोजन नहीं, बल्कि श्रमिकों के आत्मसम्मान और सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक बन चुका है। कांग्रेस इसे मेहनतकश वर्ग की पहचान और उनके अधिकारों की आवाज के रूप में आगे बढ़ा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories