Monday, October 5, 2026
Home Chhattisgarh ASP-DSP Transfer : छत्तीसगढ़ में ASP-DSP समेत पुलिस अधिकारियों के तबादले, गृह...

ASP-DSP Transfer : छत्तीसगढ़ में ASP-DSP समेत पुलिस अधिकारियों के तबादले, गृह विभाग ने जारी की सूची

ASP-DSP Transfer
ASP-DSP Transfer

ASP-DSP Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक और सहायक सेनानी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में 7 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार सचिन्द्र चौबे (सीसी-2011), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मैनपाट को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर पदस्थ किया गया है।

वहीं आलोक तिवारी (सीसी-2016), सहायक सेनानी, मुख्यमंत्री सुरक्षा को सहायक सेनानी, 4वीं वाहिनी छसबल, माना रायपुर भेजा गया है। गिरीश कोरी (सीसी-2016), सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा को सहायक सेनानी, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

दिनेश सिंह (सीसी-2016), सहायक सेनानी, मुख्यमंत्री सुरक्षा रायपुर से सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा रायपुर पदस्थ किए गए हैं।

मयंक रणसिंह (डीडी-2018), उप पुलिस अधीक्षक (एसआईए), नवा रायपुर को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार नियुक्त किया गया है। वहीं तारेश साहू (डीडी-2018), अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), भाटापारा को उप पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर पदस्थ किया गया है।

ASP-DSP Transfer : इसके अलावा नीलकिशोर अवस्थी (सीसी-2025), सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा रायपुर का तबादला सहायक सेनानी, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर किया गया है। सरकार के इस आदेश के बाद पुलिस विभाग में नई पदस्थापना के तहत अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here