Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Fake Paneer Factory Burst : रायपुर की फैक्ट्री में तैयार हो रहा...

Fake Paneer Factory Burst : रायपुर की फैक्ट्री में तैयार हो रहा था नकली पनीर, स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में खुलासा – होटलों और ढाबों तक होती थी सप्लाई

0
155
Fake Paneer Factory Burst
Fake Paneer Factory Burst

Fake Paneer Factory Burst : रायपुर: राजधानी रायपुर के शंकर नगर क्षेत्र में नकली पनीर बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। यह फैक्ट्री एक नाले के ऊपर संचालित की जा रही थी, जहां सस्ते और घटिया गुणवत्ता वाले पाम ऑयल, फैट के डल्ले और दूध पाउडर से पनीर तैयार किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने यहां छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली पनीर, कच्चा माल, थर्माकोल के डिब्बे और पैकिंग सामग्री जब्त की है।

Fake Paneer Factory Burst : जानकारी के अनुसार फैक्ट्री संचालक रामानंद बाघ ने एनालॉग उत्पाद बनाने का लाइसेंस ले रखा था, लेकिन वह मुनाफा कमाने के लिए तय नियमों की अनदेखी करते हुए नकली पनीर तैयार कर रहा था। यह पनीर अस्वच्छ ढंग से पॉलीथिन में पैक किया जाता था और राजधानी के होटलों, ढाबों समेत ओडिशा तक सप्लाई किया जा रहा था। बताया गया कि एक किलो नकली पनीर की लागत लगभग 180 रुपये आती थी, जिसे वह 240 से 250 रुपये प्रति किलो के दाम में बेचता था।

 

READ MORE: CG Breaking News : राजस्व मंत्री के आश्वासन पर थमी हड़ताल: 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत थे तहसीलदार-नायब तहसीलदार

Fake Paneer Factory Burst : छापे के दौरान अधिकारियों ने फैक्ट्री से कई सैंपल भी जब्त किए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में फैक्ट्री संचालन में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं और संचालक से लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं।

Fake Paneer Factory Burst : मौके पर पहुंचे सहायक आयुक्त ने बताया कि खाद्य उत्पादों की पैकिंग नियमानुसार होनी चाहिए, जिसमें उपयोग की गई सामग्री, पोषण संबंधी जानकारी, निर्माण और समाप्ति तिथि जैसे विवरण स्पष्ट रूप से अंकित होने चाहिए। लेकिन इस फैक्ट्री में डल्ले बनाकर उन्हें बिना किसी जानकारी के खुली झिल्ली में पैक कर बेचा जा रहा था। जांच के आधार पर अब आगे की सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 

READ MORE :Rakshabandhan 2025 : जेल में रक्षाबंधन की विशेष व्यवस्था, राखी बांधने आने वाली बहनों को मिलेगी विशेष सुरक्षा किट…

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here