Thursday, October 8, 2026
Home Chhattisgarh Akanksha Toppo arrested: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, आपत्तिजनक टिप्पणी के...

Akanksha Toppo arrested: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कोर्ट में होगी पेशी

Akanksha Toppo arrested
Akanksha Toppo arrested

Akanksha Toppo arrested: अंबिकापुर। कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। दो दिन पहले ही पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आकांक्षा टोप्पो और होली क्रॉस कॉलेज के लेक्चरर अकील अहमद के खिलाफ अपराध दर्ज किया था।

पुलिस के मुताबिक, आकांक्षा टोप्पो पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी करने का आरोप है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आकांक्षा को गिरफ्तार किया है।

पहले भी दर्ज हो चुका है मामला

पुलिस के अनुसार, आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ इससे पहले भी सीतापुर थाने में एक मामला दर्ज हो चुका है। उस मामले में पुलिस ने उसे थाने से चेकलिस्ट पर छोड़ दिया था।

धीरज सिंह के खिलाफ भी एफआईआर

Akanksha Toppo arrested: वहीं, आकांक्षा टोप्पो की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता धीरज सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। शिकायत में धीरज सिंह पर धमकी देने और कार का पीछा करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी हैं। दोनों पक्षों की शिकायतों के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here