Wednesday, October 7, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime: गृह मंत्री का निज सचिव बनकर सरकारी नौकरी का झांसा,...

Raipur Crime: गृह मंत्री का निज सचिव बनकर सरकारी नौकरी का झांसा, 15 लोगों से 25 लाख की ठगी; दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। सरकारी नौकरी लगाने और ट्रांसफर कराने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक ने खुद को गृह मंत्री का निज सहायक बताकर लोगों को अपने प्रभाव में लिया और नौकरी लगवाने के नाम पर रकम वसूली।

Raipur Crime: पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी बोस्टो तांडी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि संतराम यादव और आदित्य मोहन पंडा ने प्रभावशाली लोगों से संपर्क होने का दावा करते हुए सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोप है कि आदित्य मोहन पंडा ने खुद को गृह मंत्री का निज सहायक बताकर पहचान बताई और प्रार्थी से 70 हजार रुपये लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई।

Raipur Crime: शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 318(2), 319(2), 336(3), 340 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने प्रार्थी और गवाहों से पूछताछ के बाद कमल विहार निवासी आदित्य मोहन पंडा (23) और देवपुरी निवासी संतराम यादव (38) को हिरासत में लिया।

 

READ MORE: Chhattisgarh Jobs: छत्तीसगढ़ में 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास से इंजीनियरिंग तक युवाओं को मौका, आज से रोजगार मेला

 

Raipur Crime: पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर नौकरी लगाने और ट्रांसफर कराने के नाम पर करीब 15 लोगों से लगभग 25 लाख रुपये लेने की बात स्वीकार की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों से आगे भी पूछताछ कर रही है। पुलिस अन्य पीड़ितों और लेनदेन से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here