Wednesday, October 7, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 अक्टूबर को विशाल रक्तदान शिविर,...

CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 अक्टूबर को विशाल रक्तदान शिविर, आम नागरिकों, कॉलेज के विद्यार्थियों, सहित सभी विभागों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : साजा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना तथा आम नागरिकों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस सेवा एवं मानवता के महाअभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करें।

CG NEWS : खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एके वर्मा ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहाँ हैं कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

दिनांक: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार,
समय: प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक,
स्थान: अम्बेडकर भवन साजा में।

CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” के संकल्प के साथ इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here