Bharatmala Project : छत्तीसगढ़ भारतमाला मुआवजा घोटाले की जांच तेज, 400 से अधिक नए दावे और आपत्तियां दर्ज

रायपुर। Bharatmala Project : भारतमाला परियोजना के तहत हुए बहुचर्चित मुआवजा घोटाले की परतें लगातार खुलती जा रही हैं। रायपुर और दुर्ग संभाग में अब तक 400 से अधिक नए दावे और आपत्तियां दर्ज की गई हैं, जिनकी गंभीरता से जांच की जा रही है। इस मामले में जिला प्रशासन ने एडिशनल कलेक्टर की अध्यक्षता में चार जांच टीमें गठित की हैं, जो प्रभावित क्षेत्रों में दस्तावेज खंगालने और गवाही दर्ज करने के काम में जुटी हैं।

Bharatmala Project : सूत्रों के अनुसार, जांच अधिकारियों ने संबंधित पटवारियों से मुआवजा वितरण से जुड़े सभी दस्तावेज और रिपोर्ट मांगी है। वहीं शिकायतकर्ताओं और लाभार्थियों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। रायपुर में 150 और दुर्ग में 250 से अधिक आपत्तियां अब तक सामने आ चुकी हैं।

मामला उस समय सुर्खियों में आया जब विशाखापट्टनम-रायपुर कॉरिडोर के निर्माण के दौरान राजस्व अफसरों की मिलीभगत से भू-माफियाओं को कई गुना मुआवजा दिलवाया गया, जिससे सरकार को करीब 600 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। मार्च में एसडीएम निर्भय कुमार साहू, दो तहसीलदार और तीन पटवारियों को निलंबित किया गया था। जांच अब ईओडब्ल्यू को सौंपी गई है, जहां आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories