CUET UG 2026 Exam: CUET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी, एक घंटे की देरी से शुरू हुआ एग्जाम; NTA ने मांगी माफी

CUET UG 2026 Exam: नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। शुक्रवार को आयोजित CUET-UG 2026 परीक्षा कुछ केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण समय पर शुरू नहीं हो सकी। इसके चलते परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच कई छात्र और अभिभावक लंबे समय तक परीक्षा केंद्रों पर इंतजार करते रहे।

CUET UG 2026 Exam: NTA के अनुसार, परीक्षा संचालन से जुड़ी कंपनी TCS की तकनीकी समस्या के कारण दोपहर 3 बजे शुरू होने वाली परीक्षा एक घंटे की देरी से शाम 4 बजे शुरू कराई गई। एजेंसी ने कहा कि समस्या को तुरंत दूर कर लिया गया और सभी छात्रों को परीक्षा का पूरा समय दिया गया, ताकि किसी को नुकसान न हो। NTA ने छात्रों और अभिभावकों से हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

 

CUET UG 2026 Exam: इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि NEET, CBSE, SSC और अब CUET जैसी परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था को संभालने में विफल रही है। परीक्षा में हुई देरी और अव्यवस्था को लेकर छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी देखी गई।

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories