Raipur News : रायपुर में होली पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 5 मिनट में पहुंचेगी पुलिस; ड्रोन निगरानी और 3000 जवान तैनात

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News : रायपुर : रायपुर में होली के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। रंगोत्सव पर किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी की व्यवस्था की गई है।

Raipur News : संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे तैनात किए गए हैं, जो लगातार कंट्रोल रूम को लाइव फीड भेजेंगे। रायपुर कमिश्नरेट ने शहर को तीन सेक्टरों में विभाजित किया है। किसी भी घटना या सूचना पर पुलिस बल को पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

Raipur News : त्योहार के दौरान 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। ये जवान सोमवार शाम से बुधवार शाम तक लगातार ड्यूटी पर रहेंगे। साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज रफ्तार वाहन चलाने और ट्रिपल सवारी करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

Raipur News : यातायात पुलिस ने शहर में 60 से ज्यादा चेकिंग प्वाइंट बनाए हैं, जहां 500 से अधिक जवान तैनात रहेंगे। शराब पीकर वाहन चलाने वालों, स्टंट करने वालों और तीन सवारी घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पकड़े जाने पर वाहन जब्त कर थाने भेजा जाएगा।

Raipur News : अवैध नशे के कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए क्राइम ब्रांच की 150 सदस्यीय टीम सिविल ड्रेस में तैनात रहेगी। यह टीम अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर नजर रखेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहार की आड़ में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Raipur News : रायपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि डीसीपी स्तर के अधिकारियों की निगरानी में तीनों सेक्टरों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ड्रोन से निगरानी के साथ रिकॉर्डिंग भी की जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे साक्ष्य के रूप में उपयोग किया जा सके। उन्होंने नागरिकों से शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *