Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur Bilaspur Bee Attack : बिलासपुर में मधुमक्खियों का तांडव: विवेकानंद चेतना महोत्सव...

Bilaspur Bee Attack : बिलासपुर में मधुमक्खियों का तांडव: विवेकानंद चेतना महोत्सव में मचा हड़कंप, मंच पर थे केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम

Bilaspur Bee Attack : बिलासपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर बिलासपुर के विवेकानंद उद्यान में आयोजित ‘स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव’ में उस समय हड़कंप मच गया, जब मधुमक्खियों के एक झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना के दौरान मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

अफरा-तफरी का माहौल: कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहा था और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी वहां मौजूद थे। अचानक हुए इस हमले से आयोजन स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मधुमक्खियों ने वहां मौजूद बच्चों और लोगों को निशाना बनाया, जिससे बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा।मधुमक्खियों ने कार्यक्रम में डाला बाधा, केंद्रीय राज्य मंत्री और डिप्टी सीएम थे मंच पर मौजूद

संक्षिप्त संबोधन के साथ समापन: बिगड़ते हालात और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने संबोधन को संक्षिप्त किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा कर दी। गनीमत यह रही कि इस हमले में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया।

इससे पहले, बिलासपुर में ही राष्ट्रीय युवा दिवस पर 1500 बच्चों के स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में राष्ट्रगान गाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की खबर भी चर्चा में रही थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here