Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर में बारिश के दौरान खुले नाले में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चा गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव के साथ नाले में जा गिरा और करीब 500 मीटर दूर तक बह गया। स्थानीय लोगों ने बच्चे को नाले से बाहर निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर की है। मृतक की पहचान 4 वर्षीय काव्यांश साहू के रूप में हुई है।
Raipur News:जानकारी के मुताबिक, सोमवार को काव्यांश 4-5 बच्चों के साथ गली में खेल रहा था। बारिश के कारण गली में पानी भरा हुआ था। खेलते समय अचानक उसका पैर फिसला और वह नाले में जा गिरा। पानी के बहाव के साथ बच्चा करीब 500 मीटर दूर तक बह गया।
Raipur News:बताया जा रहा है कि घटना के वक्त काव्यांश की बड़ी बहन भी मौके पर मौजूद थी। हादसे के बाद वह पास के दुकानदार से मदद मांगने के बजाय अपनी मां को बुलाने चली गई। इस बीच आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली और बच्चे की तलाश शुरू की गई।

Raipur News:करीब तीन फीट गहरे नाले से बच्चे को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में मेडिशाइन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
Raipur News: लखनऊ गए हुए थे पिता
Raipur News: काव्यांश के पिता खिलेश साहू मिस्त्री का काम करते हैं और काम के सिलसिले में लखनऊ गए हुए थे। रायपुर में काव्यांश अपनी मां किरण साहू और बड़ी बहन वर्षा साहू के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि इसी महीने उसका जन्मदिन भी था।

Raipur News: खुले नाले और गड्ढों को लेकर उठे सवाल
Raipur News: हादसे के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। बारिश के मौसम में शहर के कई इलाकों में खुले नाले और गड्ढे लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। कई छोटी नालियां कचरे से भरी रहती हैं, जबकि कई जगह सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
Raipur News: स्थानीय लोगों का आरोप है कि खुले नालों और गड्ढों को सुरक्षित करने के लिए समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए। उनका कहना है कि बारिश के दौरान ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग की कमी के कारण हादसों का खतरा बढ़ जाता है।





