Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh Durg Crime News: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पति...

Durg Crime News: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पति पर कथित प्रेम संबंध का लगाया आरोप

Durg Crime News
Durg Crime News

Durg Crime News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक नवविवाहिता की फांसी लगाने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी रवीना यादव के रूप में हुई है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी विपुल यादव से हुई थी। मायके पक्ष ने रवीना की मौत के पीछे पति के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को वजह बताया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Durg Crime News: पुलिस के अनुसार, घटना 14 अगस्त की रात की है। मृतका के मामा साहब लाल यादव ने आरोप लगाया कि उस रात रवीना और उसका पति घर पर थे। इसी दौरान पति की कथित प्रेमिका के घर पहुंचने की बात सामने आई, जिसके बाद रवीना और उसके पति के बीच विवाद हुआ।

Durg Crime News: परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद पति ने रवीना को कमरे में बंद कर दिया और कथित प्रेमिका के साथ घर से बाहर चला गया। कमरे में बंद रवीना ने पति से संपर्क करने की कई कोशिशें कीं।

Durg Crime News: पति को करीब 17 बार किया फोन

Durg Crime News: मृतका के मामा का दावा है कि रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच रवीना ने अपने पति को लगभग 17 बार फोन किया, लेकिन कथित तौर पर किसी कॉल का जवाब नहीं मिला। इससे पहले रात करीब 8:30 बजे रवीना ने कथित प्रेमिका से भी करीब 15 मिनट तक फोन पर बातचीत की थी।

Durg Crime News: परिजनों के मुताबिक, बातचीत के दौरान रवीना काफी तनाव में थी और उसने खुद को नुकसान पहुंचाने जैसी बातें कही थीं। हालांकि, इन दावों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Durg Crime News: दुपट्टे से फांसी लगाने का आरोप

Durg Crime News: इसके बाद रवीना ने कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। नवविवाहिता की मौत होने के कारण पंचनामा महिला कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराया गया। उतई पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया है।

Durg Crime News: 15 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे मायके पक्ष को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद जौनपुर से परिजन दुर्ग पहुंचे। 16 अगस्त को महिला चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद पिता लल्लन यादव समेत मायके के परिजन शव लेकर जौनपुर रवाना हो गए।

Durg Crime News: पुलिस जांच में जुटी

Durg Crime News: फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मृतका के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद, कथित प्रेम संबंध और मायके पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही रवीना की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here