Bhopal Breaking : राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, यात्री दहशत में – RPF जांच में जुटी…

Parivesh

भोपाल। Bhopal Breaking : रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब राजधानी एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। घटना स्टेशन पहुंचने से ठीक 30 सेकंड पहले की बताई जा रही है। ट्रेन के कोच B4 पर एक बड़ा पत्थर आकर टकराया, जिससे खिड़की का शीशा टूट गया।

 Bhopal Breaking : घटना के समय कोच में यात्री खाना खा रहे थे, तभी टूटे कांच के टुकड़े उनकी थालियों में जा गिरे। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन यात्री डर के साये में आ गए। फिलहाल RPF (रेलवे सुरक्षा बल) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजधानी जैसी अहम ट्रेन पर हुए इस हमले ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *