Bhopal News : गरीबों के ‘राशन’ पर डाका…..गेहूँ-चावल के बदले थमाए जा रहे नकदी, वीडियो वायरल….

Parivesh
Bhopal News : गरीबों के ‘राशन’ पर डाका.....गेहूँ-चावल के बदले थमाए जा रहे नकदी, वीडियो वायरल

भोपाल। Bhopal News : राजधानी की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की कर्जन रोड स्थित कैंची छोला दुकान क्रमांक-248 पर गरीब हितग्राहियों के राशन में हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है। वायरल हो रहे दो वीडियो में दुकान संचालक रवि जाटव को बीपीएल कार्डधारकों से अंगूठा अथवा आधार पंच कराने के बाद प्रति किलो ₹20 के हिसाब से नगद रुपये देते हुए देखा जा सकता है। वास्तविकत-म् खाद्य सुरक्षा योजना के तहत हितग्राहियों को जून, जुलाई और अगस्त का एकमुश्त राशन—गेहूँ व चावल—निःशुल्क दिया जाना है, लेकिन वीडियो में राशन बोरे दुकानदार द्वारा गोदाम से अन्यत्र शिफ्ट करते भी साफ दिखाई दे रहे हैं।

Bhopal News : सूत्रों का आरोप है कि संचालक सस्ते में अनुदानित अनाज खरीदकर महंगे दामों पर खुले बाज़ार में सप्लाई कर रहा है। साथ ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह खेल लंबे समय से चल रहा है। शहर की अन्य पीडीएस दुकानों पर भी इसी तरह की गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

मामला तूल पकड़ने के बाद जिला खाद्य अधिकारी ने जांच दल गठित कर रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। यदि आरोप पुष्ट हुए तो संबंधित दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर एफआईआर दर्ज की जाएगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे राशन वितरण में किसी भी तरह की अनियमितता देखें तो तुरंत टोल-फ़्री हेल्पलाइन या नजदीकी कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराएं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *