Indore Crime : महिला पर सुपारी किलिंग के प्रयास का खुलासा, गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप के फॉलोअर्स निकले आरोपी

Sanjay Sahu

Indore Crime : इंदौर : इंदौर में पिछले दिनों जिम से निकली महिला पर सरेराह सुपारी किलिंग के चलते जानलेवा हमले का प्रयास हुआ था,जिसके बाद अब इस सनसनीखेज हमले को लेकर इंदौर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। फूटी कोठी रोड पर हुई इस वारदात में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो ऐसे भी हैं जो कुख्यात गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप को फॉलो कर उसे अपना आदर्श मानते हैं। एक ने तो गैंगस्टर दुर्लभ का टैटू तक अपने सीने पर गुदवा रखा है!

 

Indore Crime : फरवरी महीने में इंदौर के फूटी कोठी रोड पर एक महिला पर जिम से निकलते ही चाकू से हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि इस हमले की पटकथा पहले से लिखी जा चुकी थी। इस हमले की सुपारी इंदौर के व्यापारी 52 वर्षीय मनीष वाधवानी ने दी थी मनीष पेशे से फार्मा कंपनी में कर्मचारी और ओमेक्स सिटी रहवासी संघ का सक्रिय सदस्य हैं,वहीं महिला ओमेक्स सिटी में बतौर मैनेजर काम करती थी, जिससे वाधवानी का पुराना विवाद था।

Indore Crime : इसी रंजिश को लेकर मनीष ने अपने ड्राइवर के ज़रिए महिला की हत्या की सुपारी दी। जिसकी रकम तीन लाख रुपए तय की गई थी, और आख़िर में सिर्फ़ 20 हज़ार ही मिले। जिसे लेकर अमन गोस्वामी नामक युवक ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी द्वारा महिला के सीने में चाकू से हमला करने के बाद पुलिस ने शहरभर के सीसीटीवी खंगाले, फुटेज जोड़े, लोकेशन ट्रेस की गईं और फिर एक-एक कर सारी कड़ियाँ खुलती गईं। इस पूरे मामले में अन्नपूर्णा पुलिस ने पांच आरोपी, अमन गोस्वामी, अर्जुन उर्फ दुर्लभ, साहिल चौहान,विक्रम साहू और सुपारी देने वाला मनीष वाधवानी को गिरफ्तार किया है।

 

Indore Crime : पुलिस को जांच में ये भी पता चला कि साहिल और अर्जुन उज्जैन के कुख्यात गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप को फॉलो करते हैं जिसकी करीब तीन साल पहले रंजिश के चलते हत्या कर दी गई थी, और आरोपी साहिल और अर्जुन उसी की तर्ज पर अपराध करने निकले थे। साहिल ने तो सीने पर गैंगस्टर का टैटू भी गुदवा रखा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *