Harda Tribal Rally: विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा संस्कृति और एकता का रंग, पारंपरिक वेशभूषा में निकली विशाल रैली

0
46

Harda Tribal Rally: हरदा। विश्व आदिवासी दिवस रविवार को हरदा में पारंपरिक उत्साह, सांस्कृतिक रंग और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के महापुरुषों के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण के साथ हुई।

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य प्रस्तुत किए और अपनी समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाई। लोकगीतों और पारंपरिक नृत्य ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

शिक्षा और नशामुक्ति पर दिया जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज की एकता के साथ शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष जय कुमार उइके ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा की ओर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया गया है।उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा को प्राथमिकता देने और एकजुट होकर सामाजिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

MP SI Success Story: 36 की उम्र में दो बच्चों की मां बनीं सब इंस्पेक्टर, 3 बार फेल होने के बाद मधु ने हासिल की 25वीं रैंक

पारंपरिक वेशभूषा में निकली विशाल रैली

Harda Tribal Rally: मुख्य कार्यक्रम के बाद हरदा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से विशाल रैली निकाली गई। रैली में जिले की सभी तहसीलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। खास बात यह रही कि अधिकांश लोग पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में नजर आए।डीजे की धुन और लोकगीतों के बीच विभिन्न समूहों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए। रैली के दौरान पूरे शहर में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का रंग देखने को मिला।

Vidisha News: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य आगाज, 17 अगस्त तक देशभक्ति के रंग में रंगेगा विदिशा

डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Harda Tribal Rally: रैली के समापन पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। आयोजन में जयस, भीम आर्मी, एससी-एसटी, गोंडवाना सहित विभिन्न अनुसूचित जाति-जनजाति सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन ने जहां आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को सामने रखा, वहीं शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here