M.P News : बड़वानी में 5 हजार की रिश्वत लेते BRC गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी

0
126

बड़वानी:  जिले में लोकायुक्त इंदौर की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निवाली के बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर) महेंद्र सिंह राठौर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।इस मामले में एक सब इंजीनियर को भी आरोपी बनाया गया है, जिस पर कार्रवाई जारी है।

शिक्षक की शिकायत पर हुआ ट्रैप

लोकायुक्त के डीएसपी सुनील तमांग के अनुसार, यह कार्रवाई शिक्षक जितेंद्र सोनी की शिकायत के आधार पर की गई।शिकायत में बताया गया था कि उनके स्कूल में बालिका शौचालय निर्माण के लिए 20 हजार रुपये स्वीकृत हुए थे

काम के बदले मांगी गई रिश्वत

आरोप है कि बीआरसी और सब इंजीनियर ने शिक्षक से कहा किवे 15 हजार में निर्माण कार्य पूरा कर लें और बची राशि में से रिश्वत दें।बताया गया कि:

  • 2-2 हजार रुपये BRC और सब इंजीनियर को

  • 1 हजार रुपये बड़वानी में देने की मांग की गई

ATM के पास रंगे हाथ पकड़ा

शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान किया।शिक्षक को राजपुर स्थित एक ATM के पास 5 हजार रुपये देने भेजा गया। जैसे ही बीआरसी ने पैसे लिए, लोकायुक्त टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया

आगे की कार्रवाई जारी

लोकायुक्त की टीम फिलहाल आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।इस कार्रवाई से क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Read More : M.P News : इंदौर में EV चार्जिंग से लगी आग, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, CM मोहन यादव ने जताया गहरा शोक

शिक्षा विभाग में हड़कंप

इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here