Bilaspur Crime News: विधायक धर्मजीत सिंह के नाम से ठगी की कोशिश, फर्जी Facebook ID बनाकर लोगों से मांगे पैसे

Sanjay Sahu
Bilaspur Crime News

Bilaspur Crime News: बिलासपुर जिले की तखतपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने विधायक के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई और लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर पैसे मांगने शुरू कर दिए। मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस अब जांच में जुटी है।

विधायक के नाम से बनाई फर्जी Facebook ID

जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने विधायक धर्मजीत सिंह की पहचान का गलत इस्तेमाल करते हुए फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया। इसके बाद इस अकाउंट से कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद ठगों ने लोगों से अलग-अलग कारण बताकर पैसों की मांग की। मामले की जानकारी विधायक को मिलने के बाद उन्होंने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को इसकी शिकायत दी।

Bilaspur Crime News: विधायक ने लोगों से की सावधान रहने की अपील

धर्मजीत सिंह ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के जरिए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है और लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे किसी भी संदेश के झांसे में नहीं आने और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने को कहा है।

पुलिस ने भी जारी की अपील

Bilaspur Crime News: पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि अगर विधायक या किसी अन्य जनप्रतिनिधि के नाम से पैसे मांगने वाला मैसेज, कॉल या स्क्रीनशॉट मिले तो किसी भी हालत में पैसे ट्रांसफर न करें। ऐसे मैसेज और स्क्रीनशॉट को सुरक्षित रखें और पुलिस को इसकी जानकारी दें। पुलिस फर्जी फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक कराने की कार्रवाई कर रही है। साथ ही ठगी के पीछे शामिल लोगों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *