CG NEWS: छत्तीसगढ़ में बारिश और बिजली का कहर: 18 जिलों में अलर्ट, बिलासपुर में एक की मौत

CG NEWS: रायपुर : रायपुर में रातभर बारिश का सिलसिला जारी रहा और सुबह से रुक-रुक कर बौछारें पड़ रही हैं। छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में आज यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसमें बीजापुर में सबसे ज्यादा 56 मिमी वर्षा हुई।

CG NEWS: अलर्ट वाले जिलों में रायपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, धमतरी, कोंडागांव, गरियाबंद, बीजापुर और बस्तर शामिल हैं। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

CG NEWS: इस दौरान बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र में बिजली गिरने की घटना सामने आई है, जिसमें एक परिवार के तीन सदस्य इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

CG NEWS: प्रदेश में अब तक औसतन 1133.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। बलरामपुर जिले में सबसे अधिक 1499.2 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 52 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, बेमेतरा जिले में सिर्फ 512 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50 प्रतिशत कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव और रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास रही है।

CG NEWS: बिजली गिरने की घटनाओं पर मौसम विभाग का कहना है कि बादलों में मौजूद पानी की बूंदें और बर्फ के कण हवा के संपर्क में आकर आपस में रगड़ खाते हैं, जिससे चार्ज उत्पन्न होता है। कुछ बादलों में सकारात्मक और कुछ में नकारात्मक चार्ज बनता है। जब ये विपरीत चार्ज वाले बादल टकराते हैं, तो बिजली उत्पन्न होती है। यह बिजली सामान्यतः बादलों के भीतर ही रह जाती है, लेकिन जब इसकी तीव्रता अधिक होती है, तो यह धरती तक पहुंच जाती है।

CG NEWS: बिजली को जमीन तक पहुंचने के लिए किसी कंडक्टर की आवश्यकता होती है। पेड़, पानी, बिजली के खंभे और धातु से बने सामान ऐसे कंडक्टर बन जाते हैं। यदि कोई व्यक्ति इनके संपर्क में होता है, तो वह इसकी चपेट में आ सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories