Friday, May 15, 2026
33.5 C
Raipur

Godavari Power Plant : हीरा ग्रुप के गोदावरी इस्पात में भयावह हादसा, 2 मैनेजर समेत 6 कर्मचारियों की मौत, हर तरफ़ मौत का मंजर, मुआवजे पर अब तक चुप क्यों है प्रबंधन?

Godavari Power Plant : रायपुर : रायपुर के सिलतरा इलाके में स्थित हीरा ग्रुप के गोदावरी इस्पात में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। मेंटेनेंस के दौरान गर्म लोहा गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत हो गई, जिनमें दो मैनेजर भी शामिल हैं। घटना में फैक्ट्री के जनरल मैनेजर (GM) समेत 6 अन्य कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को देवेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Godavari Power Plant : हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि घटना के समय प्लांट में छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और आंध्र प्रदेश से आए मजदूर काम कर रहे थे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर पांच घायलों से मुलाकात की और बताया कि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ की हालत स्थिर है।

Godavari Power Plant : फैक्ट्री के अंदर घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। मौके पर एसडीएम, थाना प्रभारी (TI) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और मृतकों के परिजन फैक्ट्री गेट पर एकत्र हो गए और प्लांट को घेर लिया। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री अभी निर्माणाधीन है।

 

 

Godavari Power Plant : स्थानीय लोग और मृतकों के परिजन घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री परिसर के बाहर जमा हो गए और भारी नाराजगी जताई। प्लांट के गेट पर प्रदर्शन भी किया गया। प्रशासनिक अधिकारी, एसडीएम, पुलिस और फैक्ट्री प्रबंधन मौके पर मौजूद रहे, लेकिन अब तक किसी तरह के मुआवजे का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

 

 

Godavari Power Plant : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है और प्रशासन को घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि हादसा बेहद अचानक हुआ और कर्मचारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। उस वक्त वहां डिप्टी लेवल के कर्मचारी, फोरमैन और सफाई कर्मचारी भी मौजूद थे। फिलहाल घटना की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों की पूरी जानकारी सामने आएगी।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories