Kondagaon Crime News : नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मिली लाश…

0
101
Kondagaon Crime News
Kondagaon Crime News

कोंडागांव। Kondagaon Crime News : माकड़ी थाना क्षेत्र के मीरमिंडा गांव से एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रुचिका चौहान के रूप में हुई है। रुचिका की शादी महज तीन महीने पहले राधेश्याम चौहान से हुई थी।

Kondagaon Crime News : जानकारी के अनुसार, रुचिका की छोटी बहन ने आरोप लगाया कि शादी से पहले राधेश्याम का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था और वह अक्सर देर रात तक घर से बाहर रहता था। इसी कारण रुचिका और राधेश्याम के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

बीती रात राधेश्याम के परिवार ने रुचिका के मायके वालों को फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी। कुछ ही देर बाद रुचिका की मौत की खबर मिली। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि रुचिका की मौत पति और ससुराल परिवार की मिलीभगत से हुई है।

माकड़ी थाना पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम का पता लगाने में जुटी हुई है। यह मामला परिवारिक विवाद और नवविवाहिता सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here