Tuesday, September 22, 2026
Home National Disha Patani : दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में दो और...

Disha Patani : दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में दो और शूटर गिरफ्तार, गैंग लीडर ने दी धमकी

बरेली : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर 11 और 12 सितंबर को हुई फायरिंग के मामले में नकुल सिंह और विजय तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के निवासी हैं। इनके ऊपर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के मुताबिक, दोनों शूटरों ने 11 सितंबर की सुबह साढ़े चार बजे दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की। 12 सितंबर को हरियाणा के शूटर अरुण और रविंद्र ने दूसरी फायरिंग की थी। पहले दिन फायरिंग के बाद नकुल और विजय बरेली में छुप गए थे।

Read News : Chhindwara News : खजरी रोड ओवर ब्रिज : हादसों से तंग आकर दयानंद चौरसिया ने की सड़क सुधार की पहल

चारों शूटर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग के सदस्य थे। पहले दो शूटरों के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद गैंग लीडर रोहित गोदारा ने पुलिस को धमकी दी थी कि बदला लिया जाएगा।

पुलिस सुरक्षा: घटना के बाद दिशा पाटनी के परिवार के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पिता जगदीश पाटनी और बहन खुशबू पाटनी को घर से बाहर निकलते समय गाड़ियों में सुरक्षा में लिया गया।

Read News : Chhattisgarh NHM Strike : मंत्री जायसवाल ने कर्मचारियों को काम पर लौटने का दिया अंतिम अल्टीमेटम

फायरिंग के समय दिशा पाटनी मुंबई में थीं। पाटनी के पिता ने बताया कि फायरिंग के दौरान वह बालकनी में आए, तभी बाइक सवार दो लोगों ने उन पर गोली चलाई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here