CG News : महिला सशक्तिकरण कार्यशाला : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, कार्यशाला में योजनाओं और प्रशिक्षण पर प्रकाश

0
93

बिलासपुर/घरघोड़ा: 17 सितंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ग्राम विकास गतिविधि द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक अमर अग्रवाल, अति विशिष्ट अतिथि खादी ग्राम बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे, विशिष्ट अतिथि ग्राम विकास गतिविधि प्रांत प्रमुख देवेंद्र, और कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम विकास विभाग संयोजक रोहित भांगे ने की। मातृशक्ति विभाग संयोजिका अंजू राजपूत भी मंचासीन रहीं।

कार्यक्रम में समाज सेविका सुमन मुथा एवं एक्सिस बैंक शाखा प्रबंधक दीपक दीवान विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। दृष्टिबाधित बालिका पूजा सूर्यवंशी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत जिला संयोजक हिमाचल साहू ने तुलसी माला एवं तिलक लगाकर किया।

प्रांत प्रमुख देवेंद्र ने ग्राम विकास गतिविधियों और छत्तीसगढ़ में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा घोषित योजनाओं का विवरण देते हुए महिलाओं से इसका लाभ लेने का आह्वान किया।

Read news : Chhindwara News : खजरी रोड ओवर ब्रिज : हादसों से तंग आकर दयानंद चौरसिया ने की सड़क सुधार की पहल

राकेश पांडे ने “लोकल फॉर फैशन, लोकल फॉर नेशन” अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महिलाएं खादी ग्राम बोर्ड के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। समाज सेविका सुमन मुथा ने महिला सशक्तिकरण पर प्रेरक विचार रखे। दीपक दीवान ने महिलाओं को बैंकिंग योजनाओं से जोड़कर स्वावलंबी बनने के मार्ग बताए।

कार्यक्रम के अंत में संयोजक रोहित भांगे ने सभी अतिथियों और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन नगर संयोजक अमित चतुर्वेदी द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में नगर सहसंयोजक अंकित श्रीवास, अजय साहू, अप नगर संयोजक संजय गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता, माया पमनानी, सरिता खांडेकर, चित्रलेखा, रीटा भमरा, सावित्री दुबे सहित कई भाइयों और बहनों का विशेष योगदान रहा।

Share The News
Previous articleDisha Patani : दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में दो और शूटर गिरफ्तार, गैंग लीडर ने दी धमकी
Next articleShajapur News : तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर पर 3 साल बाद भी FIR दर्ज नहीं…जानें पूरा मामला
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here