CG Weather Update:नौतपा की शुरुआत के साथ बढ़ी गर्मी, कई शहरों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Anuj Nirala

CG Weather Update:रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो गई है, जिसके चलते आने वाले नौ दिनों में तापमान और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली शुष्क और गर्म हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

CG Weather Update:रविवार को राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में लोगों को तीखी गर्मी और लू का सामना करना पड़ा। प्रदेश के अनेक जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि माना (रायपुर) में 45 डिग्री, दुर्ग में 44.5 डिग्री, बेमेतरा में 44.3 डिग्री, बिलासपुर में 44.2 डिग्री और रायपुर में 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

READ MORE: CG Police Action: विभाग में हड़कंप: पुलिस हिरासत में आरोपी आरक्षक, अधिकारियों ने कहा— पीड़िता के बयान के आधार पर हो रही विस्तृत जांच

CG Weather Update:इसके अलावा जांजगीर-चांपा में 43.5 डिग्री, जगदलपुर में 43.3 डिग्री, रायगढ़ में 42.8 डिग्री, कोरबा में 42.5 डिग्री, बलरामपुर और पेंड्रारोड में 41.8 डिग्री, अंबिकापुर में 41.7 डिग्री, रामानुजगंज में 40.1 डिग्री तथा जशपुर में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

आज रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

CG Weather Update:मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को रायपुर का आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। शहर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय बाहर निकलने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

READ MORE: CG Heatwave Crisis: छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर कोरबा-पाली में 150 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत, 46°C तापमान से फसलें भी प्रभावित

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *