C.G Crime : दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार

Rahul Goshwami

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में पुलिस की रेड के दौरान संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मौके से 8 महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की रेड

मामले में सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 10 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू नगर के विद्या विहार कॉलोनी स्थित मकान नंबर 146/8 में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है।सूचना मिलते ही महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान में दबिश दी।

मकान में संचालित हो रहा था अनैतिक देह व्यापार

रेड के दौरान पुलिस ने पाया कि मकान में महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था।पुलिस ने मौके से संचालिका धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत, निवासी विद्या विहार कॉलोनी नेहरू नगर, और ग्राहक अमन शेख, निवासी जयंती नगर थाना मोहन नगर, को गिरफ्तार कर लिया।

Read More : C.G News : रायपुर में सनसनी! एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की आत्महत्या, विधायक कॉलोनी में मचा हड़कंप

8 महिलाओं को लिया अभिरक्षा में

मकान में मौजूद 8 महिलाओं को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

मौके से मोबाइल, नकदी और अन्य सामान जब्त

पुलिस ने मौके से एक पल्सर बाइक, 12 मोबाइल फोन, 5,500 रुपये नकद और देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 के तहत स्मृति नगर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नागरिकों से पुलिस की अपील

सीएसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधि संचालित हो रही हो, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।पुलिस का कहना है कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *