Raipur News: नायब तहसीलदार का सड़क पर बर्थडे! केक, आतिशबाजी और सलमान खान का गाना… वायरल वीडियो से मचा बवाल

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का बीच सड़क पर जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे सड़क पर गाड़ी रोककर केक काटते और आतिशबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान खान की फिल्म के मशहूर गाने ‘ओ-ओ जाने जाना’ पर रील भी बनाई गई है।

Raipur News: वीडियो सामने आने के बाद सड़क पर जन्मदिन मनाने और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट पहले ही सड़कों पर बर्थडे सेलिब्रेशन, स्टंट और यातायात बाधित करने जैसी घटनाओं पर सख्ती बरतने के निर्देश दे चुका है।

गाड़ी की डिक्की खोलकर काटा केक

वायरल वीडियो में गाड़ी नंबर CG-04-NY-1910 के पास नायब तहसीलदार विपिन पटेल नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे गाड़ी की डिक्की खोलते हैं, जिसमें केक और ‘हैप्पी बर्थडे’ का टैग दिखाई देता है। इसके बाद वे केक काटते हैं। केक कटने के बाद आतिशबाजी की जाती है और इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर रील के रूप में पोस्ट किया जाता है।

Raipur News: हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद ऐसे मामले

Raipur News: अधिवक्ता विपिन अग्रवाल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क पर केक काटने और गाड़ियों के जरिए जन्मदिन मनाने जैसी घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया था। कोर्ट ने राज्य सरकार और पुलिस को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसमें दोषियों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई भी शामिल है। अब नायब तहसीलदार का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से किसी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *