Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Water Tragedy 2026  : बड़वानी में कांग्रेस का हल्लाबोल: इंदौर जल...

Indore Water Tragedy 2026  : बड़वानी में कांग्रेस का हल्लाबोल: इंदौर जल त्रासदी पर मंत्री विजयवर्गीय का फूंका पुतला; 1 करोड़ मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग

Indore Water Tragedy 2026 : बड़वानी: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के विरोध में आज बड़वानी जिला मुख्यालय पर सियासी तापमान चरम पर रहा। जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन कर सरकार पर प्रशासनिक विफलता के गंभीर आरोप लगाए।

पुतला दहन और ‘घंटा बजाओ’ रैली

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेसी हाथों में घंटियां बजाते हुए रैली की शक्ल में सांसद सेवा केंद्र पहुंचे। विरोध का आलम यह था कि कांग्रेसियों ने वहां लगे मंत्री विजयवर्गीय के बैनर कटआउट को भी आग के हवाले कर दिया।

सांसद कार्यालय से नदारद, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई और जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उनकी अनुपस्थिति पर कांग्रेस ने रोष व्यक्त किया। अंततः भारी पुलिस बल और एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान की मौजूदगी में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें और आरोप:

  • मुआवजा: मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।

  • रोजगार: प्रभावित परिवार के एक सदस्य को अनिवार्य रूप से सरकारी नौकरी मिले।

  • इस्तीफे की मांग: विधायक राजन मंडलोई ने इंदौर महापौर, नगर आयुक्त और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

  • न्याय की लड़ाई: जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी ने कहा कि सुरक्षित पेयजल उपलब्ध न करा पाना सरकार की अक्षमता है और कांग्रेस इस मुद्दे को दबने नहीं देगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here