CG NEWS : एकतरफा कार्रवाई से नाराज़ युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस समझाइश में जुटी

Sanjay Sahu

CG NEWS : कवर्धा :कवर्धा जिले के ग्राम दशरंगपुर में एक युवक द्वारा मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध जताने का मामला सामने आया है। युवक ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

CG NEWS : सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी। टावर पर चढ़े युवक की पहचान मनीष चंद्राकर के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पहले से ही दशरंगपुर चौकी में मामला दर्ज है।

CG NEWS : पुलिस के अनुसार, मनीष पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक के घर में घुसकर मारपीट की थी। इस मामले में उसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

CG NEWS : बताया जा रहा है कि होली के दिन ग्राम खंडसरा में कोटवार के घर में घुसकर उसके बेटे के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी मामले में मनीष चंद्राकर को भी आरोपी बनाया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और युवक को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *