HomeMadhya PradeshGwaliorगुम हुए मोबाइल लौटाकर ग्वालियर पुलिस ने लौटाई मुस्कान, 1.41 करोड़ के...

गुम हुए मोबाइल लौटाकर ग्वालियर पुलिस ने लौटाई मुस्कान, 1.41 करोड़ के 571 फोन बरामद

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

gwalior-cyber-cell-mobile-recovery: ग्वालियर पुलिस की साइबर सेल ने CEIR पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए 571 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 41 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ये मोबाइल देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से ट्रेस कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और डीएसपी अपराध के मार्गदर्शन में साइबर सेल टीम ने पिछले दो महीनों में लगातार कार्रवाई करते हुए मोबाइल ट्रेस किए।

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2026 में अब तक कुल 1122 मोबाइल, जिनकी कीमत करीब 2 करोड़ 74 लाख रुपये है, बरामद किए जा चुके हैं। वहीं वर्ष 2025 में 1503 मोबाइल करीब 3 करोड़ 72 लाख रुपये कीमत के खोजे गए थे।

gwalior-cyber-cell-mobile-recovery: अलग-अलग वर्ग के लोगों को मिला राहत

बरामद मोबाइलों में शिक्षक, आर्मी जवान, छात्र, कर्मचारी और घरेलू कामगारों के फोन भी शामिल हैं।
सरकारी शिक्षक सपना श्रीवास्तव का मोबाइल ड्यूटी के दौरान गुम हो गया था। वहीं पंजाब रेजीमेंट में पदस्थ आर्मी जवान रामकुमार राजावत का मोबाइल छुट्टी के दौरान खो गया था। घरेलू कामगार पुष्पा बाथम और छात्र अजय सिंह सहित कई लोगों को भी उनके मोबाइल वापस मिले।

मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। सभी ने ग्वालियर पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार जताया।

gwalior-cyber-cell-mobile-recovery: ईमानदार नागरिकों को मिला सम्मान

ग्वालियर पुलिस ने उन जागरूक नागरिकों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने मिले हुए मोबाइल खुद साइबर सेल में जमा कराए। पुलिस ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

gwalior-cyber-cell-mobile-recovery: क्या है CEIR पोर्टल?

CEIR यानी Central Equipment Identity Register भारत सरकार के दूरसंचार विभाग का पोर्टल है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति अपने गुम या चोरी हुए मोबाइल का IMEI नंबर ब्लॉक कर शिकायत दर्ज करा सकता है। इससे पुलिस मोबाइल को ट्रेस कर आसानी से बरामद कर सकती है।

gwalior-cyber-cell-mobile-recovery: मोबाइल गुम होने पर क्या करें?

सबसे पहले नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं
अपनी सिम दोबारा जारी कराएं
www.ceir.gov.in
पर जाकर IMEI नंबर ब्लॉक करें
शिकायत पत्र, मोबाइल बिल और पहचान पत्र अपलोड करें
आवेदन के बाद मिलने वाली Request ID से शिकायत की स्थिति ट्रैक की जा सकती है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here